Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatehganj West FIR Against Trade Union President for Obstructing Government Work
ईओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लिखाई रिपोर्ट

ईओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लिखाई रिपोर्ट

संक्षेप:

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 21 नवंबर को आशीष ने दो अन्य लोगों के साथ कार्यालय में गाली-गलौज की और सरकारी दस्तावेज फाड़े। आशीष ने आरोपों को निराधार बताया है।

Dec 06, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकरी कार्य में बाधा डालने आदि आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर की तहरीर पर पुलिस ने आशीष अग्रवाल निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिशासी अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 नवंबर की शाम 5:20 बजे आशीष अग्रवाल दो अज्ञात लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने गाली गलौज कर अपशब्दों का प्रयोग कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। बार-बार देख लेने की धमकी दी। जिससे कार्यालय में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई। पैसे के मामले में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी को फंसाने और यहां से स्थानांतरण कराने की धमकी दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने आरोपियों को निराधार बताया। कस्बा के व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान पर बिना नोटिस जेसीबी ले जाकर अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई थी। इसके खिलाफ उन्होंने भाजपा के संगठन मंत्री व राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल से शिकायत की थी। राज्यमंत्री ने नगर विकास के प्रमुख सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दबाव बनाने को झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।