Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatal Road Accident in Faridpur 26 Injured One Bus Driver Killed Due to Reckless Driving
बस चालक की लापरवाही से हादसा, घंटे भर रहा जाम और अफरातफरी

बस चालक की लापरवाही से हादसा, घंटे भर रहा जाम और अफरातफरी

संक्षेप:

Bareily News - फरीदपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 26 लोग घायल हुए और एक रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। घटना का कारण चालक की लापरवाही और शून्य दृश्यता थी। कई वाहनों की टक्कर हुई और स्थानीय लोगों ने मदद की। पुलिस ने जाम को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया।

Jan 19, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर, संवाददाता। हादसे का कारण रोडवेज बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। शून्य दृश्यता होने के बावजूद सोहराब डिपो का चालक रोडवेज बस को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। द्वारिकेश शुगर मिल के फ्लाईओवर से उतरने के दौरान ट्रक की रफ्तार कम थी और रोडवेज बस तेज होने के कारण उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में रोडवेज बस टकराने पर तेज आवाज हुई तो वे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक कई अन्य वाहन पीछे से एकदूसरे से टकराते चले गए। दरअसल कोहरे के कारण सभी वाहन एकदूसरे के सहारे लाइन लगाकर पीछे-पीछे चल रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोडवेज बस की रफ्तार तेज होने के कारण अन्य वाहन भी उसी रफ्तार में पीछे लगे थे और इसी वजह से चालक उन्हें नियंत्रित नहीं कर सके। किसी वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया भी तो पीछे से आया दूसरा वाहन उससे भिड़ गया। इन वाहनों में ट्रक के अलावा सोहराब गेट व बरेली डिपो की तीन रोडवेज बसें, डीसीएम और कार शामिल हैं। लोगों ने बताया कि हादसे के चलते वाहनों में सवार लोग डर गए और वहां चीखपुकार मच गई। बसों में सवारियां सीट से गिरने और टकराने के कारण घायल हुईं। मौके पर करीब घंटे भर तक जाम और अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। इन लोगों को लगी ज्यादा चोट हादसे में कुल 26 लोग घायल हुए और एक रोडवेज बस चालक की मौत हुई। घायलों में सोहराब गेट डिपो की बस का चालक अतर सिंह, बरेली डिपो की बस में सवार कटरा निवासी बलराम, उनकी पत्नी यशोधरा, उनका आठ वर्षीय बेटा लव व दस वर्षीय बेटी माही, ट्रक ड्राइवर मलकीत सिंह, डीसीएम चालक राजकुमार, दूसरी रोडवेज बस का चालक हरिओम, कार चालक अक्षय रस्तोगी, महराजगंज से पंजाब जा रहे डीसीएम चालक दीपक गुप्ता और लखनऊ से मनौना धाम आंवला जा रहे ईको चालक धन कुमार आदि शामिल हैं। हाईवे पर रोके वाहन, पहुंचे रोडवेज अफसर फरीदपुर में हाईवे पर हादसे के बाद हड़कंप मच गया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद वाहनों को जगह-जगह रोककर किनारे खड़ा कर दिया गया। हादसे के बाद बरेली डिपो से रोडबेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अपनी बसों को क्रेन से उठवाकर ले गए। वहींख् मामूली क्षतिग्रस्त वाहनों को लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही लेकर चले गए। टोल प्लाजा प्रबंधन ने हाईवे पर नहीं लगाए संकेतक फरीदपुर टोल प्लाजा का प्रबंधन खुद संभालने के बाद एनएचएआई के ठेकेदार को फरीदपुर के रजऊ परसपुर से लेकर सीतापुर तक हाईवे की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी मिली थी। यह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। मगर कार्यदायी संस्था ने फ्लाईओवर पर संकेतक नहीं लगाए हैं, ज्यादातर स्थानों पर लाइट भी खराब हैं। इस वजह से भी हादसे हादसे हो रहे हैं। टोल प्लाजा के दोनों ओर लगी हाईमास्ट लाइटें भी खराब पड़ी है। भुता में ट्रक से टकराई कार, तीन घायल - हादसे के बाद बरेली-बीसलपुर हाईवे पर घंटे भर रहा जाम फरीदपुर, संवाददाता। भुता क्षेत्र में रविवार को सुबह ट्रक और काी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन एयरबैग खुलने से उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। रविवार को शाहजहांपुर के खुटार निवासी संगम बाजपेई अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और साले सचिन मिश्रा के साथ बरेली आ रहे थे। उनकी कार भुता के अंदर से निकल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद उनकी कार के एयरबैग खुल गए। कार में फंसकर तड़प रहे तीनों लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बिथरी चैनपुर के सीएचसी भेजा गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद बरेली-बीसलपुर हाईवे पर करीब एक घंटे जाम रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। हादसे का जोड़..मुझे दर्द का इंजेक्शन दो, कहते-कहते थम गई ड्राइवर की सांसें बरेली। लखनऊ-बरेली हाइवे पर फरीदपुर क्षेत्र में पचौमी-द्वारिकेश चीनी मिल पर रविवार को भीषण एक्सीटेंड हुआ। इस हादसे में मुज्जरनगर के रोडवेज बस चालक 42 वर्षीय अतर सिंह की जान चली गई। अतर सिंह यही कहता रहा, उसके पेट में दर्द है। दर्द से राहत को इंजेक्शन लगाओ। मुझे इंजेक्शन की जरुरत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसको जैसे-जैसे इंजेक्शन लगे, उसकी सांसें थमती गई।