घायल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।शुक्रवार को रहपुरा अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवारकी सुबह अस्पताल में मौत हो गई।

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।शुक्रवार को रहपुरा अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मीरगंज के हुरहुरी गांव के 38 वर्षीय ललित सक्सेना पुत्र रमेश सक्सेना शुक्रवार को टेंपो से बरेली से घर लौट रहे थे। टेंपो रहपुरा अंडरपास के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में ललित सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए।टेंपो में सवार चेतराम पुल से नीचे गिर गए, उनको हल्की चोटें लगीं। पुलिस ने घायल ललित सक्सेना को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार कर सुबह उनकी मौत हो गई।
ललित सक्सेना रेलवे में प्राइवेट नौकरी करते थे। ड्यूटी से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


