Bareily News: बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड सहित तीन घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घाय

Bareily News: बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड सहित तीन घायल

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार होमगार्ड विजेंद्र शर्मा पुत्र गंगासागर निवासी दोंद आलमपुर मीरगंज व अजीम अहमद पुत्र तौफीक अहमद निवासी शरीफ नगर, थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के साथ बाइक से मीरगंज से बरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड से आ रही बाइक पर प्रदीप पुत्र रामचंद्र, शिवम व सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी नगरिया सादात मीरगंज से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

होमगार्ड विजेंद्र, बाइक सवार अजीम अहमद और रॉन्ग साइड से आ रही बाइक पर पीछे बैठे शिवम भी घायल हो गया। हादसे में घायल शिवम को राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो घायलों को नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खड़ी करा दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड सहित तीन घायल