
बिथरी में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
संक्षेप: Bareily News - बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर गांव में कमुआ तिराहे पर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में 31 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय देवेश कुमार गंभीर घायल हो गया। देवेश को अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरीदपुर/बिथरी। बिथरी चैनपुर इलाके के भगवतीपुर गांव में कमुआ तिराहे पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए हैं। बिथरी चैनपुर थाने क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी सुरेश पाल के 31 वर्षीय बेटे अमित कुमार की गांव में ही दूसरे छोर पर परचूनी की दुकान है। शनिवार देर शाम वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। उसकी बाइक कमुआ तिराहे पर पहुंची तो सामने से आए हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अलहिया टाढे निवासी 32 वर्षीय देवेश कुमार पुत्र विशंबर दयाल की बाइक से टकरा गई।

जोरदार टक्कर होने पर अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेश गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद तिराहे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल देवेश को अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में देवेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




