ससुराल से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फतेहगंज पूर्वी में एक बाइक सवार संतराम, जो अपनी ससुराल से लौट रहा था, को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। यह घटना 23 अप्रैल की रात को हुई जब वह अपनी पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शादी की खुशियों में थी।

ससुराल से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। ससुराल से अपने घर फतेहगंज पूर्वी लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।  फतेहगंज पूर्वी के सब्बीर कॉलोनी के 28 वर्षीय संतराम की ससुराल फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव में है। 23 अप्रैल को संतराम की साली के शादी समारोह का आयोजन था। मंगलवार को रात 11बजे  संतराम अपनी पत्नी को मायके भगवानपुर फुलवा गांव में छोड़कर वापस अपने घर फतेहगंज पूर्वी लौट रहे थे। उनकी बाइक रम्पुराकमन गांव के सामने से निकल रही थी। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बीच सड़क पर जा गिरे।

वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने बीच हाईवे पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।  शादी की खुशियां मना रही उनकी पत्नी मंजू का रो-रो कर बुरा हाल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।