Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatal Accident Speeding Truck Hits Scooter Woman Dies
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

संक्षेप:

Bareily News - ट्रक की टक्कर से महिला की मौत ट्रक की टक्कर से महिला की मौत ट्रक की टक्कर से महिला की मौत ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Dec 04, 2025 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

हाफिजगंज। तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी अब्दुल अलीम कस्बे में ही अपनी रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी सजदा बेगम (55) के साथ स्कूटी से बरेली जा रहे थे। हाफिजगंज बाईपास पर पीछे से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सजदा बेगम रोड पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अब्दुल अलीम घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की घेराबंदी कर उसे हाफिजगंज पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है।