रोडवेज बस ने मारी बाइक को टक्कर, मजदूर की मौत

Feb 05, 2026 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - हाईवे के राधाकृष्ण मंदिर के पास कट पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने

रोडवेज बस ने मारी बाइक को टक्कर, मजदूर की मौत

मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाईवे पर राधाकृष्ण मंदिर के पास कट पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली भेज शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गूला गांव निवासी भगवान दरस मौर्य गुरुवार सुबह मजदूरी करने साथियों के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। सुबह 9.00 बजे फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्ट्री के राधा कृष्ण मंदिर के सामने हाईवे के कट के पास बरेली की ओर से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वीरेंद्र, बंटी एवं भगवान दास मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खिरका भेज दिया। इलाज के दौरान भगवानदास (31) पुत्र नत्थू लाल की मौत हो गई। सीएचसी से घायल वीरेंद्र व बंटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। भगवान दास साथियों के साथ प्रतिदिन बरेली मजदूरी करने जाते थे। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया बरेली की ओर से आई रोडवेज बस सवारी लेने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के अंदर जा रही थी। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।