Fatal Accident on Highway Biker Dies After Collision with Unknown Vehicle अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatal Accident on Highway Biker Dies After Collision with Unknown Vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 24 Dec 2024 01:47 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।

हाइवे पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। विक्रमपुर निवासी लोचन राम अपने चचेरे भाई के साथ रविवार को मीरगंज गए। काम निपटाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाम को धनेटा क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे लोचन राम और उनके चचेरे भाई नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान लोचनराम (40) की मौत हो गई।

परिजन अस्पताल पहुंचे, नरेंद्र भर्ती हैं। उसकी हालत नाजुक बनी है। लोचन राम की बाइक में टक्कर मार कर अज्ञात वाहन 20 मीटर तक घसीटता ले गया। प्रधान तेजेंद्र सिंह ने बताया रविवार को ही उनका मकान बनकर तैयार हुआ था। सोमवार सुबह उनको पंजाब जाने की तैयारी कर रखी थी। उनके दो पुत्र हैं। पति की मौत की सूचना से पत्नी मिथिलेश बेसुध हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।