Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatal Accident Involving Three Vehicles in Misty Weather One Dead Two Livestock Killed
कोहरे में डबल डेकर सहित तीन वाहन टकराए, मैजिक चालक की मौत

कोहरे में डबल डेकर सहित तीन वाहन टकराए, मैजिक चालक की मौत

संक्षेप:

Bareily News - कोहरे के बीच तीन वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई और दो मवेशियों की भी जान चली गई। यह हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा राजमार्ग पर घटपुरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Nov 30, 2025 10:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

कोहरे की हल्की धुंध के बीच तीन वाहन लगातार पीछे से आपस में टकरा गए, जिसमें एक चालक की मौत हो गई और दो मवेशियों की भी जान चली गई। पिकअप में बर्फ की सिस़ल्लियां लगदीं थी, टक्कर के वबाद पलटने से हाईवे पर बर्फ बिखर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बरेली–मथुरा राजमार्ग स्थित घटपुरी पेट्रोल पंप और गंगा एक्सप्रेसवे गोल चक्कर के पास हुआ। यहां तेज गति से आ रही डबल डेकर बस ने आगे चल रही बर्फ से लदी पिकअप वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिकअप वाहन आगे चल रही टाटा मैजिक से जा टकराई। हादसे में टाटा मैजिक के चालक, कासगंज जिले के थाना शिडपुरा के गांव के रहने वाले 50 वर्षीय चंद्र किशोर की मौत हो गई। टाटा मैजिक में भरे दो मवेशियों की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों वाहनों को सड़क से हटवाया। मृतक टाटा मैजिक चालक चंद्र किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच–पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीं दो मवेशियों के भी पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। गनीमत रही कि डबल डेकर बस और पिकअप में सवार लोगों को चोट नहीं आई। यह भी अनुमान लगाया गया कि यदि कोहरा और घना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन वाहन आपस में टकराए हैं और एक वाहन के चालक की मौत हुई है। शव को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।