Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFatal Accident High-Speed Car Hits Biker Leads to Death
बाइक सवार को कुचलकर पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

बाइक सवार को कुचलकर पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

संक्षेप:

Bareily News - फरीदपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इरशाद को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और कार का पहिया उन पर से गुजर गया। हादसे में इरशाद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि कार चालक यासीन घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 08, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। कार का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार और बाइक सवार घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को देर शाम बिथरीचैनपुर के भिंडोलिया निवासी 24 वर्षीय इरशाद बाइक से पदारथपुर गांव की ओर जा रहे थे। नहर रोड पर इनायतपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर के बाद इरशाद सड़क पर जा गिरे। कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद कार चला रहे फरीदपुर के पदारथपुर निवासी यासीन नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में फंसे यासीन को निकालकर निजी अस्पताल भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल सड़क पर छटपटा रहे इरशाद को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया। इरशाद की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इरशाद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार चालक यासीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;