21 जनवरी से शुरू होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई
Bareily News - एसआईआर नो मैपिंग वाले 252951 वोटर के नोटिस डाउनलोडिंग का काम तेजी पर 18 जनवरी,

एसआईआर नो मैपिंग वाले 252951 वोटर के नोटिस डाउनलोडिंग का काम तेजी पर 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा विशेष अभियान भी बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में नो मैपिंग वाले 252951 मतदाताओं के नोटिस डाउनलोड होने का कार्य प्रगति पर है। नोटिस की प्रिंटिंग के लिए फर्म का चयन भी कर लिया गया है। अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई का काम 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा। रोजाना अधिकतम डेढ़ सौ अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई का कार्य किया जाएगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक न होने वाले मतदाताओं को नोटिस जाने हैं। ईसीआई नेट से डाउनलोड नोटिस बीएलओ के जरिये वोटर के पास पहुंचेंगे।
इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। विधानसभा वार मतदाताओं की सुनवाई का 21 जनवरी से कार्य शुरू हो जाएगा। रोजाना अधिकतम 150 मतदाताओं की सुनवाई का कार्य किया जाएगा। इस काम को पूरा करने में लगभग 20 दिनों का समय लगेगा। एसआईआर के संबंध में 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को विशेष अभियान की तारीख भी तय की गई है। इन दिनों बीएलओ 10:45 बजे से 4:15 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाताओं से फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 मय घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेंगे। साथ ही सभी बीएलओ अपने बूथ पर संबंधित ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, राशन डीलर और स्थानीय प्रभावशाली लोगों की मदद भी ली जाएगी। सुपरवाइजर लगातार फील्ड में रहकर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। नोटिस की सुनवाई के लिए सभी तहसीलों में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बूथों का आवंटन भी कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



