फार्मर रजिस्ट्ररी कराने वाले किसानों को गेंहू बिक्री में मिलेगी प्राथमिकता
Bareily News - एसडीएम विदुषी सिंह ने सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहाकि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो

आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहाकि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है, उनके गेहूं खरीद करने में प्राथमिकता दी जाये।गुरुवार को एसडीएम ने कृषि मंडी परिसर में संचालित विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर चल रही खरीद व्यवस्था को देखा और किसानों से बातचीत की। बताया गया कि यहां बनाये गए 8 केन्द्रों पर अभी तक दो हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। एसडीएम ने सेंटरों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
लगभग 70% किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने में फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को प्राथमिकता दी जायेगी। सभी किसान जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्ररी बनवा लें।।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


