Bareily News: महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव घूमे किसान नेता

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव घूमे किसान नेताबहेड़ी,संवाददाता। महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने जुटाने के लिए किसान नेता ग

Bareily News: महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव घूमे किसान नेता

Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने जुटाने के लिए किसान नेता गांव-गांव घूमे। भाकियू भानू की किसान पंचायत आज केसर मिल के डिस्टलरी गेट पर चल रहे धरने में रखी गई। भाकियू (भानू गुट) का अनिश्चितकालीन धरना बीती 31 अगस्त से चल रहा है। प्रशासन की तरफ से धरने की अनुमति न होने और 27 जुलाई से धारा 163 लागू होने की सूचना के संबध में किसान नेता के नाम नोटिस दिया गया था जिसके बाद किसान संगठन ने 8 अगस्त को महापंचायत करने का ऐलान कर सोमवार को गांवों में जाकर किसानों से महापंचायत ने आने की अपील की।

धरने में किसानों की मांगें

-14 दिन के बाद भुगतान देने पर ब्याज मांगा

किसान भगवान सिंह ने गन्ना समिति सचिव को पत्र लिखकर हाईकोर्ट का हवाला देते हुए गन्ने का भुगतान 14 दिन बाद किए जाने पर केसर मिल से ब्याज दिलाने की मांग की है।

हाईकोर्ट के आदेश

रम्पुरा गांव निवासी किसान भगवान सिंह ने गन्ना सचिव को दिए हुए पत्र में कहा है कि हाईकोर्ट ने 30 वर्षो से सन 1996 से 1926 तक का बिलम्ब से भुगतान किए जाने पर 15 प्रतिशत ब्याज देने का आदेश दिया था। यह लगातार केसर मिल को गन्ना देते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मिल ने जो विलम्ब से भुगतान दिया है उसमें उनका जितना ब्याज बनता है उन्हें दिलाया जाए।

सामान्य प्रश्न

✦किसान नेताओं ने महापंचायत के लिए क्या किया?−
किसान नेताओं ने गाँव-गाँव घूमकर किसानों को महापंचायत में जुटाने की कोशिश की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव घूमे किसान नेता