बिजली न मिलने से नाराज भाकियू का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फोटो... फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। किसानों को बिजली न मिलने से नाराज भाकियू

बिजली न मिलने से नाराज भाकियू का प्रदर्शन

फरीदपुर, संवाददाता।किसानों को बिजली न मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर के बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीओ उमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया है।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह एवं तहसील अध्यक्ष सुनील यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए बिजली घर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहाकि किसानों को रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है, जिससे ट्यूबवेल बंद हैं। भीषण गर्मी में किसानों के परिवार परेशान हैं, वहीं फसल सूख रही है।

किसानों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन वसूली के लिए फाल्ट दिखाकर बिजली सप्लाई जानबूझकर बाधित करने की कोशिश करते हैं। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीओ ने दोषी लाइनमैन के खिलाफ जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद है। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।