अमेरिका के साथ कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ का प्रदर्शन

Feb 28, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के खिलाफ किसान एकता संघ ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। डॉ. रवि नागर ने कहा कि विदेशी सब्सिडी वाले उत्पाद भारतीय किसानों की स्थिति को और खराब करेंगे। यदि सरकार यह डील वापस नहीं लेती, तो व्यापक आंदोलन होगा।

अमेरिका के साथ कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ का प्रदर्शन

भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संखया में किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा, अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी। विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंचेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत सरकार की यह डील किसानों के हित में नहीं है। यदि सरकार ने इस समझौते को वापस नहीं लिया तो किसान एकता संघ व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर,बोहरन लाल, जयसिंह यादव, डॉ अंशू भारती, पप्पू नेता जी, दन्ने प्रधान, महेंद्र यादव, जुगेंद्र सिंह, श्रीराम गौतम, संजय पाठक, श्यामपाल सिंह, संजीव सिंह, लालाराम, नरेश गुर्जर, विष्णु पाल सिंह, वीरेंद्र, कृपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।