​जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) किसानों ने किया प्रदर्शन, ---एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंवला। बिजली संकट और खाद की कालाबाजारी समेत दर्जनभर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रद

​जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) किसानों ने किया प्रदर्शन, ---एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आंवला। बिजली संकट और खाद की कालाबाजारी समेत दर्जनभर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है।मंगलवार को 132 केवी बिजली घर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे जुटे किसानों ने जमकर नारेबाजी की और मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ट्रिपिंग इतनी अधिक है कि पांच मिनट बिजली आकर घंटों गायब रहती है, जिससे फसलें सूख रही हैं। आंधी आने से ध्वस्त हुई बिजली लाइनें अभी दुरूस्त नहीं हो सकीं हैं। खाद की दुकानों पर रेट लिस्ट न होने, यूरिया के साथ जबरन अन्य सामान थमाने, आवारा पशुओं द्वारा फसलें बर्बाद करने, किसान शफी अहमद के खेत में बिना सहमति अवैध बिजली लाइन खींचने आदि के मामलों को उठाया।

​एसडीएम विदुषी सिंह ने किसानों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू राष्ट्रीय महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।फोटो 04- आंवला में बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू किसान05- आंवला में भाकियू टिकैत के किसानों ने जनसमस्याओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।