ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिसानों ने किया ऐसा काम, जो मिला उनको सम्मान

किसानों ने किया ऐसा काम, जो मिला उनको सम्मान

नवीन मंडी स्थल में रविवार को ई-दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों और आढ़तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी...

किसानों ने किया ऐसा काम, जो मिला उनको सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 15 Oct 2018 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नवीन मंडी स्थल में रविवार को ई-दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों और आढ़तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे किसान और आढ़ती लाभांवित हो सकें। सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिल गए। पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाकर किसानों को नहीं राह दिखाई। दोपहर को ई-दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने किया। जिसमें मंडी सचिव अरविंद पाल गंगवार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार से संबंधित तमाम जानकारियां दीं।

मैसर्स तिरंगा वेजिटेविल कंपनी के संचालन और किसान महेंद्र पाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसान महेंद्र ने खुद आधुनिक खेती के साथ-साथ दूसरे किसानों को भी जागरुक किया। फल, फूल और सब्जियों की खेती करना सिखाया। धान, गेहूं, गन्ना की खेती के साथ-साथ रोज की कमाई करने वाली खेती में श्रम किया और प्रगतिशील किसान बन गए। ई-दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और आढ़तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम सोमपाल सिंह, जगदीश वर्मा, आरपी सिंह, आशुतोष गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें