किसान दिवस में उठी बकाया गन्ना भुगतान की मांग
बुधवार को विकास भवन में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों ने समस्याएं साझा कीं। अधिकारियों ने खेती की नई तकनीकों, सहफसली खेती, और योजनाओं की जानकारी दी। बकाया गन्ना भुगतान पर चर्चा हुई। किसान ईकेवाईसी का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किए गए।

विकास भवन के सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। जिसमें किसानों ने तमाम समस्याएं बताईं। वहीं अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और सहफसली आदि की जानकारियां दीं। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान का भी मामला गूंजा। डीएम ने किसान को परम्परागत खेती के साथ-साथ फलों, सब्जी, मत्सय पालन एवं मुर्गी पालन करने के लिए सुझाव दिया, जिससे किसानों की आय में बढोत्तरी हो सके। सहायक निदेशक मत्सय एवं जिला उद्यान अधिकारी को न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियां कराने को निर्देशित किया। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों प्राकृतिक खेती के साथ सहफसली खेती, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं कृषि विभाग के पोर्टल पर दलहन, तिलहन, धान आदि बीजों की बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
किसानों को प्रतिवर्ष प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना में निरन्तर लाभ प्राप्त करने को 30 जून तक ईकेवाईसी पूर्ण कराने की अपील की गई। किसान एमपी सिंह ग्राम खनगवां श्याम, विकासखण्ड मझगंवा तहसील आंवला ने बताया, तहसील-बहेड़ी केसर शुगर मिल पर किसानों का पिछले वर्ष 2024-25 का बकाया गन्ना भुगतान की शिकायत की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


