Bareily News: यूरिया खाद दिलवाने के नाम पर 58 हजार रुपये की ठगी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: आंवला थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी किसान पंकज कुमार यादव से यूरिया खाद दिलाने के नाम पर 58,000 रुपये की ठगी की गई। एक अज्ञात कॉलर ने खुद को यारा फर्टिलाइजर कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते में रकम भेजने को कहा। पैसे ट्रांसफर करने के बाद खाद नहीं मिली और आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र में किसान को एक फर्टिलाइजर कंपनी का कर्मचारी बनकर यूरिया खाद दिलाने के नाम पर 58,000 रुपयें की ठगी कर ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामनगर के पंकज कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से मोबाइल कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को यारा फर्टिलाइजर कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि यदि उन्हें यूरिया खाद की आवश्यकता है, तो वह बताए गए बैंक खाते में 58,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दें। झांसे में आकर पीड़ित ने 22 जुलाई 2026 को अपने बैंक खाते से उस दिए गए खाते में 58,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पैसे ट्रांसफर होने के बाद न तो खाद की डिलीवरी मिली और न ही आरोपी ने फोन उठाया। उसे ठगी का एहसास हुआ, तो पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

