अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - भमोरा में खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घायल किसान की अस्पताल में मौत हो गई।

भमोरा। खेत से घर लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया में रहने वाले मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार शाम उनके 60 वर्षीय पिता गंगाराम मौर्य खेतों में सब्जियों की सिंचाई करने गए थे। वहां से रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहे थे। बदौड़ा ग्रामीण बैंक के सामने पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


