दबंगों ने किसान को पीटा
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
फतेहगंज पूर्वी में जमीन की पैमाइश कराते समय किसान चरण सिंह पर दबंगों ने हमला किया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चरण सिंह के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। किसान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

फतेहगंज पूर्वी। जमीन की पैमाइश करा रहे किसान को दबंगों ने पीट दिया। किसान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डगरोली में लेखपाल एवं कानूनगो गांव के चरण सिंह के खेत में पैमाइश कर रहे थे। गांव के कप्तान, प्रदीप सिंह, लविश डगरोली ने आपत्ति करते हुए चरण सिंह से गाली-गलौज की। विरोध पर दबंगों ने चरण सिंह के सिर पर फावड़े से वार किया, उन्हें गंभीर चोट आईं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:पुरानी रंजिश में युवक का गला दबाने का प्रयास
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


