बहेड़ी में दो कुंतल बीज की हेराफेरी, मुख्यमंत्री से शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बहेड़ी के एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसे दो कुंतल बीज नहीं दिए गए। किसान राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि उसका अंगूठा लगवाकर बीज निकाल लिया गया और उसका नाम वितरण सूची में दिखा दिया गया। गोदाम प्रभारी ने आरोपों को गलत बताया।

बहेड़ी में दो कुंतल बीज की हेराफेरी, मुख्यमंत्री से शिकायत

राजकीय कृषि बीज भंडार बहेड़ी पर एक किसान ने दो कुंतल बीज न देने का आरोप लगाया है। आरोप है, किसान से अंगूठा लगवाकर बीज निकाल लिया। वितरण किसान के नाम पर दिखा दिया गया। पीड़ित किसान राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। बहेड़ी के गांव खतौला निवासी राजपाल सिंह का कहना है, किसानों के लिए दिसंबर 2025 में गेहूं का बीज वितरण को आया था। उसने भी आवेदन किया। एक दिसंबर 2025 को गोदाम पर उसे बुलाया गया। उसका अंगूठा लगवाया। इसके बाद कहा गया, आपका नाम ही नहीं आया। बाद में उसे पता चला, बीज वितरण वाली लिस्ट में उसे दो कुंतल बीज देना दर्शाया गया है।

उसने गोदाम प्रभारी से शिकायत की तो वह आग बबूला हो गये। उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप, प्रभारी यही बहेड़ी ब्लॉक के ही रहने वाले हैं, किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। अधिकारियों से शिकायत की गई तो फर्जीवाड़ा करके निस्तारित कर दी। पीड़ित किसान राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बहेड़ी के गोदाम प्रभारी जय प्रकाश का कहना है, हमने राजपाल को गेहूं का बीज दिया या नहीं यह तो हम रजिस्टर देखकर बता सकते हैं। 20 किलो उर्द दिया है। किसान पहले भी एक बार उनके खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। बीज न देने का आरोप गलत है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।