Bareily News: मोबाइल हैक कर खाते से 88 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: फरीदपुर की सवीना ने आरोप लगाया है कि उसके मोबाइल नंबर हैक कर बैंक खाते से 88 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि 12 जून 2026 को उसके खाते से पैसे विकास विष्णु चाटे के आईसीआईसीआई बैंक में ट्रांसफर हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bareily News: फरीदपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वाहनपुर निवासी महिला ने मोबाइल नंबर हैक कर उसके बैंक खाते से 88 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार वाहनपुर निवासी सवीना पत्नी कौसर अली का बैंक ऑफ बड़ौदा की भिंडौलिया शाखा में खाता है। आरोप है कि 12 जून 2026 को उनका मोबाइल नंबर हैक कर खाते से 88 हजार रुपये विकास विष्णु चाटे के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। जानकारी होने पर महिला ने संबंधित खाते को होल्ड करा दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


