बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटकर दी विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली के कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में बच्चों की विदाई का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने बच्चों को पुरस्कार और गिफ्ट दिए। कार्यक्रम में कक्षा आठ की छात्रा अर्शी की प्रशंसा हुई, जिसने क्षेत्र का नाम रोशन किया। संकुल शिक्षक मोहन सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटकर दी विदाई

‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के परिसर में आज बच्चों की विदाई का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार की ओर से अंक पत्र, स्मृति चिन्ह तथा गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम पूरी तरीके से बच्चों के द्वारा और बच्चों के लिए ही आयोजित किया गया था। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया था। विद्यालय की ओर से संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अर्शी जिसे कई बार ब्लॉक तथा जिले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, जिससे इस छात्रा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विदाई गीत के रूप में दीपा गुप्ता की प्रस्तुति सराहनीय रही। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संकुल शिक्षक मोहन सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर अध्यापक रमेश सागर, रेनू गंगवार, गीता यादव, नीलम सक्सेना, आकांक्षा रावत, सुधांशु कुमार, गौरव गंगवार, चरण सिंह, तबस्सुम, मीनू रस्तोगी, रुचि दिवाकर आदि ने बच्चों के साथ अपने संस्मरण को साझा किया विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह ने भी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।