ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफरीदपुर थाने से भाग निकला तस्कर, भड़के लोग

फरीदपुर थाने से भाग निकला तस्कर, भड़के लोग

जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...

1/ 3जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...
जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...
2/ 3जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...
जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...
3/ 3जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 12 Jan 2018 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

जेड़ गांव में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान चार तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गये तस्कर को पुलिस को सौंपा। उधर,तस्कर पुलिस हिरासत से पूछताछ के दौरान थाने से भाग निकला। पुलिस उसे खोजने के लिए हाथ-पैर मार रही है। पुलिस ने तस्कर का टेंपो कब्जे में लिया है।

गुरुवार को फरीदपुर के जेड़ गांव के लोगों ने गन्ने के खेत से फरीदपुर के फर्रखपुर के सगीर को प्रतिबंधित पशुओं को वध करते पकड़ा। जबकि उसके चार साथी फरार हो गये। वह कैंट के गांव नकटिया के बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तस्कर को हवालात में डाल दिया। देर शाम पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फर्द बनाने की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि फर्द बनाने से पहले पुलिस ने तस्कर को साथियों के नाम पूछने के लिए हवालात से निकाला। पुलिस कर्मी थाने में तस्कर से साथियों के नाम पूछ रहे थे।

इसी दौरान तस्कर भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने शोर-मचाकर तस्कर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पतली गालियों से निकलकर गायब हो गया। पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी। तस्कर के घर ताला पड़ा मिला। पुलिस ने घर के बाहर खड़ा तस्कर को टेंपो कब्जे में लिया। देर रात तक पुलिस तस्कर को हिरासत में लेने के लिए जोड़तोड़ करने में जुटी रही। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। कोतवाल ने बताया कि तस्कर को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गयी है। उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है।

ग्रामीणों ने थाना घेरा

जेड़ गांव में गन्ने के खेत से पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तस्कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के पुलिस से काबिंग करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे ग्रामीण भड़क उठे। जेड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने फरार तस्करों को गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। कोतवाल ने शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें