ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउमस बढ़ते ही पंखा-कूलर फेल, रविवार सबसे गर्म

उमस बढ़ते ही पंखा-कूलर फेल, रविवार सबसे गर्म

मौसम में तल्खी का सिलसिला अब तेज हो गया है। उमस बढ़ने से पंखा-कूलर फेल होने लगे हैं। शनिवार अभी तक के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। 28 से 30 मई के बीच बारिश की...

उमस बढ़ते ही पंखा-कूलर फेल, रविवार सबसे गर्म
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 25 May 2020 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में तल्खी का सिलसिला अब तेज हो गया है। उमस बढ़ने से पंखा-कूलर फेल होने लगे हैं। शनिवार अभी तक के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। 28 से 30 मई के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है।

लाकडाउन में मौसम नर्म रहा। जैसे-जैसे लाकडाउन में ढील बढ रही है, वैसे-वैसे ही प्रदूषण के स्तर साथ गर्मी भी बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से चल रही पछुवा हवा के कारण उमस भी बढ़ती जा रही है। दिन और रात दोनों के ही तापमान में उछाल आया है। एक हफ्ते पहले तक बिना पंखे के ही लोग आराम से रह रहे थे। अब तो कूलर भी राहत नहीं दे रहा है। पंखे-कूलर की हवा में भी पसीना आता रहता है। अगले तीन-चार दिनों में मौसम और गर्म होने की संभावना है। 28 से 30 मई के बीच बारिश की संभावना है। तब लोगों को कुछ राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री उछलकर 41.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री उछलकर 28.1 रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

बारिश होने से मिलेगी कुछ राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मौसम और गर्म रहेगा। उमस ज्यादा रहने से लोगों को परेशानी होगी। 28 से 30 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है। बारिश होने से कुछ राहत मिलेगी। चढ़ते तापमान पर भी ब्रेक लगेगा।

पिछले साल 44 डिग्री तक गया था तापमान

पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक गया था। 30 मई को यह तापमान दर्ज किया था। उससे पहले 26 मई 2018 को भी तापमान 44 तक गया था। 2015 में 25 मई को तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा था। यह पिछले दस वर्षों की सबसे अधिक गर्म मई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें