Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFake TET Certificate Leads to Teacher s Dismissal in Bareilly
बर्खास्त शिक्षक कमल के प्रकरण में सुनवाई आज

बर्खास्त शिक्षक कमल के प्रकरण में सुनवाई आज

संक्षेप:

Bareily News - बर्खास्त शिक्षक कमल के प्रकरण में सुनवाई आजप्रमाण पत्र से शिक्षक की नौकरी पाई थी। कमल को 14 अगस्त 2014 को प्राथमिक स्कूल सिहौर में तैनात किया गया था।

Dec 01, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, मुख्य संवाददाता। टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले कमल सिंह को बीती जनवरी में बर्खास्त कर दिया गया था। कमल की बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में दो दिसंबर को सुनवाई है। बीएसए ने शिक्षक से संबंधित पत्रावली भेज दी है। मथुरा के रहने वाले कमल सिंह ने वर्ष 2014 में टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक की नौकरी पाई थी। कमल को 14 अगस्त 2014 को प्राथमिक स्कूल सिहौर में तैनात किया गया था। सत्यापन रिपोर्ट में देरी से 10 वर्ष तक वह फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सत्यापन रिपोर्ट आई तो इस वर्ष जनवरी में उसे बर्खास्त कर दिया गया। कमल ने कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने बीएसए से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की। बीएसए ने यह रिपोर्ट सचिव को भेज दी। 26 नवंबर को होने वाली सुनवाई में बीईओ शेरगढ़ मुकेश कुमार को परिषद कार्यालय प्रयागराज जाना था। एसआईआर में ड्यूटी से मुकेश को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं मिली। अब दो दिसंबर की सुनवाई के लिए भी मुकेश को नामित किया गया, मगर इस बार भी उनको अनुमति नहीं मिल पाई। बहरहाल पत्रावली दोबारा भेज दी गई है। इसकी सूचना डीएम और एडीएम एफ/आर को दे दी गई है।