आजमगढ़ का प्रमोद फर्रुखाबाद के विमल के नाम से दे रहा था परीक्षा
बरेली के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में टीजीटी परीक्षा के दौरान एक फर्जी सॉल्वर को पकड़ा गया है। आरोपी प्रमोद कुमार ने असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दी थी, जिसके लिए उसने 1.5 लाख रुपये में सौदा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर असली अभ्यर्थी की तलाश शुरू कर दी है।

- बरेली में टीजीटी परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी सॉल्वर - डेढ़ लाख में हुआ था सौदा, बायोमेट्रिक से खुली पोल - इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा - पुलिस ने दबोचा, असली अभ्यर्थी की तलाश जारी
बरेली में टीजीटी परीक्षा का मामला
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली के 20 केंद्रों में हो रही टीजीटी की परीक्षा के दौरान एक केन्द्र में नटवरलाल को पकड़ा गया है। शहर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी सॉल्वर को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। चेकिंग के दौरान केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को शक हुआ तो बायोमेट्रिक जांच कराई गई। थंब इंप्रेशन मैच न होने पर शक गहराया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी की पहचान और स्वीकार्यता
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी आजमगढ़ बताया है। वह फर्रुखाबाद के रहने वाले अभ्यर्थी विमल कुमार के स्थान पर टीजीटी की परीक्षा देने आया था। पूछताछ में प्रमोद ने कबूल किया कि इस फर्जीवाड़े के लिए विमल से उसका डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। प्रमोद ने विमल से एडवांस रकम भी ले ली थी। बाकी के पैसे परीक्षा पास होने के बाद मिलने थे।
बायोमेट्रिक जांच और पुलिस कार्रवाई
थंब इंप्रेशन और फोटो से पकड़ा गया मुन्ना भाई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कॉलेज प्रशासन की टीम अभ्यर्थियों का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान प्रमोद के हाव-भाव देखकर टीम को संदेह हुआ। जब उसके आधार कार्ड, प्रवेश पत्र की तस्वीर और थंब इंप्रेशन का मिलान किया गया तो बायोमेट्रिक डेटा मैच नहीं हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कुबूल किया कि वह असली अभ्यर्थी विमल की जगह परीक्षा दे रहा है।
कानूनी कार्रवाई
धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम में केस दर्ज इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब असली अभ्यर्थी विमल कुमार की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा सॉल्वर गैंग तो काम नहीं कर रहा है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


