प्रेमी युगल की हत्या की फर्जी सूचना देकर पुलिस को पूरी रात दौड़ाया
Bareily News - फरीदपुर में एक युवक ने प्रेमी युगल की हत्या की फर्जी सूचना देकर पुलिस को रातभर दौड़ाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और शवों की तलाश की, लेकिन अंत में सूचना झूठी निकली। युवक को मानसिक बीमार बताया गया और पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मौके पर कोई घटना नहीं मिली।

फरीदपुर, संवाददाता। प्रेमी युगल की हत्या कर शव फेंकने की फर्जी सूचना देकर युवक ने पूरी रात पुलिस को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों शवों को खोजने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। पूरी रात चले अभियान के बाद सूचना फर्जी निकली। गांव के लोगों ने सूचना देने वाले को मानसिक बीमार बताकर पुलिस से छुड़ाया। गुरुवार रात थाना फरीदपुर पुलिस टीम गश्त पर गई थी। इसी दौरान रात 3:00 बजे फरीदपुर के नगरिया इलाका बिलौआ निवासी वेदपाल नंगे पैर 20 किमी दूर से दौड़ते हुए थाने पहुंचा। उसने एक युवक और युवती की हत्या कर शव गांव की सड़क पर फेंकने की सूचना दी।
इसके बाद थाने में खलबली गई। इंस्पेक्टर ने आनन-फानन पुलिस टीमों को टीम गांव की ओर भेजा। पुलिस ने वेदपाल को गाड़ी में बैठा लिया लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। पूरी रात पुलिस गांव से लेकर खेतों में शव खोजने की कोशिश में जुटी रही। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना देने वाले को मानसिक बीमार बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मानसिक बीमार ने फर्जी सूचना देकर पुलिस को परेशान किया। मौके पर कोई घटना नहीं पाई गई। जिसकी हत्या के बारे में बताया वह पुलिस को घर में मिला वेदपाल ने जिस युवक की हत्या की बात बताई पुलिस उसके घर पहुंची तो वह जीवित था। जिसके बाद वेदपाल कहने लगा कि मैने इनका शव सड़क पर पड़ा हुआ देखा था। इसके बगल में एक युवती का शव पड़ा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


