Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFake MJPRU Website Leads to Arrest of Uttarakhand Resident
विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला गिरफ्तार

विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला गिरफ्तार

संक्षेप:

Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम से मिलती जुलती वेबसाइट बनाए जाने के मामले में बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने

Dec 28, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम से मिलती जुलती वेबसाइट बनाने के मामले में बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में उत्तराखंड निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को पत्र लिखकर इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि विश्वविद्यालय के आईटी सेल की जांच में पाया गया कि www.mjpru.org.in नाम से फर्जी वेबसाइट चलाई जा रही है, जबकि वास्तविक वेबसाइट www.mjpru.ac.in है। मिलते-जुलते नाम से तैयार की गई इस फर्जी वेबसाइट के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम, लोगो और शैक्षणिक सूचनाओं का दुरुपयोग कर छात्रों और आमजन को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने विश्वविद्यालय के नाम का दुरुपयोग होने पर कार्रवाई करते हुए इस फर्जी वेबसाइट को ब्लॉक कराने का अनुरोध किया था। इस पर बारादरी पुलिस ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट कोऑर्डिनेटर डॉ. अख्तर हुसैन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। आईपी एड्रेस से ट्रेस हुआ आरोपी एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम को सक्रिय किया गया। आईपी एड्रेस की जांच में सामने आया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी सुजाय राय ने यह वेबसाइट बनाई है। शनिवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।