फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का मामला उजागर, ठेकेदार को थमाया नोटिस

Jan 02, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - -नगर निगम का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया पीडब्ल्यूडी में ठेका फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का मामला उजागर, ठेकेदार को थमाया नोटिस

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का मामला उजागर, ठेकेदार को थमाया नोटिस

नगर निगम के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया पीडब्ल्यूडी में ठेका डीए एसोसिएट्स फर्म के ठेकेदार को जारी किया कारण बताओ नोटिस बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। निर्माण कार्यों की निविदाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर निगम द्वारा डीए एसोसिएट्स के ठेकेदार को नोटिस जारी कर पांच दिन के अंदर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई है। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि मामला मैसर्स डीए एसोसिएट्स के ठेकेदार से जुड़ा है।

ठेकेदार द्वारा निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग बदायूं द्वारा आमंत्रित निविदाओं में एक अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड किया गया था, जिसका सत्यापन कराए जाने के लिए विभाग ने नगर निगम से पुष्टि मांगी थी। सत्यापन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अनुभव प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी है। जिस आरसीसी फाउंडेशन, सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का अनुभव दर्शाया गया है, उसकी कोई भी निविदा नगर निगम द्वारा कभी आमंत्रित नहीं की गई और न ही उक्त ठेकेदार के पक्ष में कोई कार्य स्वीकृत हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि अनुभव प्रमाण पत्र पर अधिशासी अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं और कार्य का नाम भी मनगढ़ंत रूप से अंकित किया गया है। विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए ठेकेदार से पत्र प्राप्ति के पांच दिनों के भीतर लिखित पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय सीमा में कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया तो यह मान लिया जाएगा कि फर्जीवाड़ा जानबूझकर किया गया है और ऐसे में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;