मनौना धाम में मनाया गया फाग महोत्सव
Bareily News - गुरुवार को मनौना धाम में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। महंत ओमेंद्र महाराज ने यात्रा का पूजन कर पुरैना मंदिर से रवाना किया। भक्त हाथों में श्याम बाबा का झंडा लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। नगर ने फूलों और गुलाल से यात्रा का स्वागत किया। प्रबंधक आर्येंद्र चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आंवला। गुरुवार को मनौना धाम में फाग महोत्सव मनाया गया साथ ही निशान यात्रा भी निकाली गई। महंत ओमेंद्र महाराज ने पूजन कर पुरैना मंदिर से यात्रा को रवाना किया। हाथों में श्याम बाबा का झंडा पकड़े भक्त भजन-कीर्तन करते तथा रंग गुलाल उड़ाते हुए आगे चल रहे थे। नगर फूलों और गुलाल की वर्षा कर निशाना यात्रा स्वागत किया। यहां मनोज चौहान,दीपक चौहान, राहुल सिंह, अंकित गोस्वामी, योगेंद्र चौहान, प्रशांत गुप्ता, रंजीत चौहान, सचिन गुप्ता, शोभित चौहान, योगेंद्र चौहान, सचिन सक्सेना, राजकमल चौहान, ओमवीर सिंह, टिल्लू सिंह, परवेंद्र चौहान, राज कुमार मौर्या, अमित गोस्वामी, राजवीर शर्मा और अवनीश दिवाकर आदि रहे।
प्रबंधक आर्येंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



