ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुरियर कंपनी में डकैती कांड का खुलासा

कुरियर कंपनी में डकैती कांड का खुलासा

कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट नहीं बल्कि डकैती हुई थी। तीन लोगों ने अंदर घुसकर घटना की और बाकी के लोग बाहर पेहरा देते रहे। पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद पांच और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।...

कुरियर कंपनी में डकैती कांड का खुलासा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 05 Aug 2018 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट नहीं बल्कि डकैती हुई थी। तीन लोगों ने अंदर घुसकर घटना की और बाकी के लोग बाहर पेहरा देते रहे। पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद पांच और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक शातिर फिर से मौके से भाग निकला।

सोमवार को मिनी बाइपास स्थित कुरियर कंपनी में घुसकर तीन लोगों ने 3.5 लाख की लूट कीाी। पुलिस ने अस्सिटेंट मैनेजर राजू की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो दिन पहले मुठभेड़ में हाफिजगंज के बदमाश महेश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद महेश ने घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम बता दिए। तब पुलिस को पता चला की यह लूट नहीं बल्कि डकैती है।

शनिवार सुबह पुलिस ने सिटी फेज दो में दबिश देकर लूट करने वाले बदमाशों को घेर लिया। यह देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसके बाद पुलिस ने सीबीगंज के योगेश, अरूण, जीतू, किला के राजेंद्र और दिल्ली के सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार तमंचे और 50 हजार रुपये बरामद हुए है। वहीं इस बार भी मुठभेड़ के बाद चंद्रपाल मौके से फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें