स्टेडियम नाइट्स व स्टेडियम किंग्स ने दर्ज की जीत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कैंप के अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स ने स्टेडियम ब्लास्टर्स को हराया, जबकि दूसरे में स्टेडियम किंग्स ने स्टेडियम टाइटंस को शिकस्त दी। हर्ष श्रीवास्तव और लोकेंद्र को क्रमशः मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्टेडियम नाइट्स व स्टेडियम किंग्स ने दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कैंप की ओर से आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स ने स्टेडियम ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम किंग्स ने स्टेडियम टाइटंस को आठ विकेट से शिकस्त दी। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स ने टॉस जीतकर स्टेडियम ब्लास्टर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश के कारण गीली विकेट पर ब्लास्टर्स की टीम 11.3 ओवर में मात्र 66 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम नाइट्स ने 15.1 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए हर्ष श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं, दूसरे मुकाबले में स्टेडियम टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम किंग्स ने 12.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लोकेंद्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि शिवकुमार राठी, आयोजन सचिव नितेश भारद्वाज समेत अन्य रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।