ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में सपा का दामन छोड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने साधा शिवपाल का साथ

बरेली में सपा का दामन छोड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने साधा शिवपाल का साथ

सेक्यूलर मोर्चा के चंद नेताओं ने सक्रियता दिखाकर समाजवादी पार्टी में हलचल मचा दी है। हालत यह हो गई कि सपा में इस समय निष्क्रिय किए गए नेताओं की बड़ी संख्या ने सेक्यूलर मोर्चा की ताकत बढ़ा दी...

बरेली में सपा का दामन छोड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने साधा शिवपाल का साथ
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 15 Oct 2018 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्यूलर मोर्चा के चंद नेताओं ने सक्रियता दिखाकर समाजवादी पार्टी में हलचल मचा दी है। हालत यह हो गई कि सपा में इस समय निष्क्रिय किए गए नेताओं की बड़ी संख्या ने सेक्यूलर मोर्चा की ताकत बढ़ा दी है। आंवला में जिला सचिव बहेड़ी में जिला उपाध्यक्ष रहे तो धौराटांडा के चैयरमैन रहे सपा नेता ने भी सपा को अलविदा कह दिया है। कभी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे तारा सिंह सोलंकी के बेटे ने भी सेक्यूलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया गया है। सेकूलर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष डा. खालिद ने पाटी के पूर्व जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी के बेटे लखपत सोलंकी और अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे सीपी आर्य को सेक्यूलर मोर्चा ज्वाइन कराया। इरशाद अंसारी पूर्व पार्षद पहले ही मोर्चा ज्वाइन कर चुके हैं और महानगर में कई पूर्व पार्षद भी संपर्क में है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे बहेड़ी के ताहिर रजा सहित 16 प्रमुख नेता सपा को अलविदा कह सेक्यूलर मोर्चा में शामिल हुए। बहेड़ी में ताहिर पाटी के बेहतर कार्यकर्ता माने जाते रहे हैं। सभी ने सम्मान नहीं मिलने की बात कही है। आंवला में एक दिन पहले ही जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सभा कर पार्टी को पूरी तरह एकजुट बताया था। दूसरे ही दिन यहां जिला सचिव रहे अवनीश तिवारी ने कई साथियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर उसमें कई आरोप लगाते हुए उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया।

धौराटांडा में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव सेक्यूलर मोर्चा के मलखान सिंह यादव व अशोक यादव ने बैठक कर यहां के पूर्व चेयरमैन हाजी अब्दुल अजीज, वार्ड सात के पार्षद मुश्ताक अहमद सहित कई पूर्व पार्षदों को सेक्यूलर मोर्चा में ज्वाइन कराया। फरीदपुर में विपिन यादव, अरुण यादव, अब्दुल मतीन, सहित प्रधान पन्नालाल मोहरपाल साहू सहित तमाम लोगों ने सपा छोड़ दी है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने माना कि बहेड़ी के ताहिर रजा पार्टी में रहे हैं। अन्य जाने वालें लोग सपा के नहीं है। कहा कि सपा से कूड़ा साफ हो रहा है। अब अच्छे लोग ही रहेंगे। बताया कि सावन में अंधे को सब हरा ही हरा दिखाई देता है। आंवला के अवनीश तिवारी के बारे में कहा कि यह लोग हैं जिन्होंने वीरपाल के रहते कई गलत काम करवाए। अब भी वैसा ही चाहते थे जो अब नहीं हो पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें