एथनॉल प्लांट के पानी से किसानों की फसलों को नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इथेनॉल प्लांट के पानी से किसानों की फसलों को नुकसानएसडीएम से शिकायत ​अलीगंज रोड स्थित इथनॉल प्लांट से हो रही पानी की निकासी से किसानों की फसलों म

एथनॉल प्लांट के पानी से किसानों की फसलों को नुकसान

आंवला। अलीगंज रोड स्थित इथनॉल प्लांट से हो रही पानी की निकासी से किसानों की फसलों में नुकसान हो रहा है। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव इस्माईलपुर के मुनीश कुमार और सुनील कुमार ने डीएम से शिकायत की थी कि प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में भर रहा है, उनकी फसल नष्ट हो रही है। एसडीएम विदुषी सिंह ने लेखपाल से जांच कराई। लेखपाल ने किसानों के आरोप की पुष्टि करते हुए आख्या रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि प्लांट के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से किसानों की नौ बीघा जमीन पर पानी भरा है।

इस पर एसडीएम ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर फसल का मुआवजा और पानी निकास की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।