टाटा बिल्डिंग इंडिया निबंध प्रतियोगिता में अर्शी ने बाजी मारी

Apr 08, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में टाटा बिल्डिंग इन इंडिया द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अर्शी ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय और आलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आज विद्यालय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि हर महीने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

टाटा बिल्डिंग इंडिया  निबंध प्रतियोगिता में अर्शी ने बाजी मारी

‎बरेली। टाटा बिल्डिंग इन इंडिया द्वारा विद्यालय स्तर पर आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों किया गया था। प्रतियोगिता में अर्शी को प्रथम, सोनाली को द्वितीय तथा आलिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय में प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्राप्त होने पर आज इन तीनों बच्चों को विद्यालय की ओर से भी प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा अध्यापक दीपा गुप्ता, रेनू गंगवार, रमेश सागर, मीनू रस्तोगी आदि ने प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया की विद्यालय में प्रत्येक माह सुलेख, निबंध, सामान्य ज्ञान, भाषण चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं अनवरत चलती रहती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।