निबंध प्रतियोगिता में सूरज दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
Bareily News - एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में श्री रामचंद्र मिशन द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय 'व्यक्तित्व विकास दूसरों की सहायता के बिना संभव नहीं' पर कक्षा 12 के छात्र सूरज दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया और 10 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।

एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में श्री रामचंद्र मिशन की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता शनिवार को हुई। व्यक्तित्व विकास दूसरों की सहायता के बिना संभव नहीं विषय पर छात्राओं ने अपने विचार कागज पर उकेरे। प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 12 के छात्र सूरज दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता फरहान अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, संचार कौशल सुधारता है और आत्म-जागरूकता बढ़ाकर व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में सफलता पाने में मदद करता है। यह केवल बाहरी रूप-रंग नहीं, बल्कि आंतरिक गुणों और चरित्र निर्माण का भी एक अनूठा समन्वय है।
इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी, डॉ. मेंहदी हसन समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


