मतदाता सूची में पत्नी की जगह लगी पति की फोटो
Bareily News - राजेंद्रनगर में एक परिवार की अंतिम मतदाता सूची में त्रुटि सामने आई है। पत्नी की फोटो की जगह पति की फोटो लगी है। परिवार ने अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद खलबली मच गई। तुरंत फार्म-8 भरकर फोटो सही करने का आश्वासन दिया गया है। मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसिव नहीं हुआ।

एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची में भी त्रुटि सामने आ रही है। राजेंद्रनगर के रहने वाले परिवार में पत्नी की फोटो की जगह मतदाता सूची में उनके पति की फोटो लगी है। परिवार ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो खलबली मच गई। तत्काल फार्म-8 भरवाया गया और मतदाता सूची में फोटो सही करने का आश्वासन दिया गया है। राजेंद्रनगर के रहने वाले जितेंद्र कुमार देवानी और परिवार का भाग संख्या 148 में नाम है। अंतिम मतदाता सूची जारी हुई तो उसमें उनकी पत्नी कशिश की फोटो की जगह पति जितेंद्र कुमार की फोटो लगी थी।
अपडेट सूची देखने के बाद जितेंद्र कुमार ने इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दी। एसआईआर के बाद भी अंतिम मतदाता सूची में खामी मिलने की शिकायत से हड़कंप मच गया। अंतिम सूची में खामी मिलने पर तत्काल फार्म-8 भरवाया गया। इस मामले में बात करने के लिए जब उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम एफआर संतोष कुमार को कॉल की गई तो उनका फोन रिसिव नहीं हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


