
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक, उठी पेंशनवृद्धि की मांग
Bareily News - ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक बरेली मंडल में हुई। पेंशनर्स ने न्यूनतम पेंशन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग की। ओपी शर्मा ने आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में सदस्यों ने एकता बनाए रखने की अपील की। सुधीर उपाध्याय ने बजट 2026 में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की आशा जताई।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल के पेंशनर्स की मासिक बैठक सोमवार को पुराना रोडवेज बस स्टेशन पर हुई। मंडल अध्यक्ष ओपी शर्मा की अध्यक्षता में सभी पेंशनर्स ने इस बजट में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन की तैयारी की जायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत का जो भी आदेश होगा, वैसा किया जायेगा। ओपी शर्मा का कहना है, न्यूनतम पेंशन एक हजार से ₹7500,डीए और पति -पत्नी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर देश भर के पेंशनर्स आंदोलनरत हैं। पीलीभीत से आये गंगा प्रसाद लोधी प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने मांगें पूरी होने तक एकता बनाए रखने पर बल दिया।
चिरंजीव गौड़ मंडल उपाध्यक्ष ने किसी भी स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखने की अपील की। भारतीय खाद्य निगम के सुधीर उपाध्याय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा,जैसी सूचनायें राष्ट्रीय समाचार पत्रों के माध्यम से मिल रही हैं, उनके अनुसार बजट- 2026 में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा होने की पूर्ण आशा है। बैठक में बेचे लाल वर्मा, सुशील कुमार सक्सेना, तेज प्रकाश अरोरा, सियाराम साहू, अनूप कुमार अग्रवाल, वेद पाल सिंह, शंकर शरण शर्मा, मक्खन लाल, आर के मिश्रा, नरेंद्र प्रकाश सक्सेना और आर एस गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किये। मंडल के चारों जिलों से समिति के कार्यकर्ता एवं सदस्य आये थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




