Bareily News: आईटीआई में सात सितंबर तक प्रथम चरण में मिलेगा प्रवेश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2026-27 (एक वर्षीय) और 2026-28 (दो वर्षीय) के पहले चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से आवंटन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और 7 सितंबर तक संस्थान में प्रवेश लेना होगा।

Bareily News: आईटीआई में सात सितंबर तक प्रथम चरण में मिलेगा प्रवेश

Bareily News: बरेली। जिले के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से ऑनलाइन आवंटन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों एवं छायाप्रतियों के साथ संबंधित संस्थान में सात सितंबर तक अवकाश सहित प्रवेश लेना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिले के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बरेली शिव कुमार शर्मा ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: आईटीआई में सात सितंबर तक प्रथम चरण में मिलेगा प्रवेश