मुख्य अभियंता ने विद्युत उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
Bareily News - मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने होली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को देवरनियां और भोजीपुरा विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड और पावर परिवर्तक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए।

होली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य अभियंता ने मंगलवार को देवरनियां व भोजीपुरा विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि देवरनियां सब स्टेशन, भोजीपुरा सब स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने यार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही उपकेंद्र पर लगे पावर परिवर्तक, लॉग बुक आदि को देखा। उन्होंने त्योहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश एसडीओ, जेई को दिए। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता को गुरुवार के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने व निर्बाध विद्युत आपू्र्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


