Bareily News: आत्मनिर्भर और शिक्षित बेटियां ही समाज की मजबूत आधारशिला : श्रुति गंगवार
Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने कहा कि युवतियों में प्रतिभा और नेतृत्व की अपार क्षमता है। उन्हें उच

Bareily News: बहेड़ी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने कहा कि युवतियों में प्रतिभा और नेतृत्व की अपार क्षमता है। उन्हें उचित मंच और अवसर देने की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर और शिक्षित बेटियां समाज की मजबूत आधार शिला हैं। यहां रामलीला मैदान में अभाविप के अग्निशिखा 2026 युवती कार्यक्रम में श्रुति गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा आज विभिन्न क्षेत्रों में युवतियां अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका की अध्यक्षा रश्मि जायसवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा पाकर आत्मविश्वास के साथ बेटियां देश और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने कहा कि छात्राओं के सामने शिक्षा करियर के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया ने कहा कि भारतीय समाज की शक्ति और संस्कृति में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा,प्रतिभा और संस्कार के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम के स्वागत समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अग्निशिखा जैसे कार्यक्रम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विचारों को समाज के सामने रखने का अवसर मिलता है। रामलीला में कार्यक्रम होने कर बाद अभाविप की युवतियों ने रामलीला से ब्लॉक गेट तक रैली निकाली। ब्लॉक गेट पर खुले मंच कार्यक्रम में अभाविप की युवतियों ने आत्मनिर्भर और महिला सशक्तिकरण शिक्षा आदि विषयों पर विचार रखे।इस अवसर पर सहप्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी,प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, रीता,गीता, विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, अलसा नूर आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।


