कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - कलारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कलारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजना नारी शक्ति वंदन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा जमीनी स्तर पर इसे लागू कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष राजकुमारी, ग्राम प्रधान नाजरीन, प्रधानाचार्या डॉ शिखा अग्रवाल, शालिनी सक्सेना, मोनिका सागर, हेमलता गंगवार, सोहन सिंह, सोमवीर पूजा आर्या व अजीता समेत अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।