स्वयंसेविकाओं ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
Bareily News - बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने मिशन लाइफ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया। स्वयं सेविकाओं ने पौधों की गुड़ाई, नए पौधे लगाए और छात्राओं ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई।

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन के निर्देशन में मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधों की गुड़ाई कर उनकी देखभाल की तथा नए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने मिशन लाइफ विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए, जिनके माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


