बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर खेल, 15 दबोचे, नौ पर ही मुकदमा
Bareily News - शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठे हैं। विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई की, जिसमें नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि कुछ लोगों से साठगांठ कर मामले निपटाए गए। अधीक्षण अभियंता ने जांच का आश्वासन दिया है।

शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर अब सवाल उठे हैं। विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने शहर के श्यामगंज, सूफी टोला, शाहदाना और कटरा चांद खां क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड कर कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चेकिंग के दौरान कई उपभोक्ता वैध कनेक्शन के अलावा सीधे केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसमें नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छह लोगों को साठ-गांठ कर छोड़ का भी आरोप लगा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया, सीबीगंज के एक गांव में बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद अभी निपटा नहीं है। अब बुधवार की मॉर्निंग रेड की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गये हैं।
आरोप है, विभागीय टीम ने करीब 15 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इसमें नौ पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अन्य 6 लोगों से साठगांठ करके मामला निपटा दिया गया। कुछ लोग विजिलेंस कार्यालय के बाहर सुबह से ही पहुंच गये। अधीक्षण अभियंता विद्युत धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंताओं, अवर अभियंताओं और विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया था। विभाग ने दावा किया कि कुल 17 किलोवाट विद्युत भार की चोरी पकड़ी गई है। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है, कार्रवाई के नाम पर छोटे उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया गया, जो पैरवी और सेटिंग करने में माहिर थे, उनको अधिकारियों ने साठगांठ कर मुकदमा से बचा दिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत धर्मेंद्र सिंह का कहना है, गुरुवार की सुबह नौ उपभोक्ताओं के पकड़े जाने की उन्हें जानकारी दी गई। अगर किसी की छोड़ा गया तो इस मामले में जांच कराएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


