एक लाइनमैन के सहारे एक विद्युत उपकेंद्र, गर्मी में बेहतर आपूर्ति भगवान भरोसे

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा करने वाले बिजली निगम के अधिकारियों की सच्चाई सामने आई है। गर्मी की शुरुआत में ही बिजली कटौती ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और कम स्टाफ के कारण लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

एक लाइनमैन के सहारे एक विद्युत उपकेंद्र, गर्मी में बेहतर आपूर्ति भगवान भरोसे

एसी कमरों में बैठकर बिजली निगम के अधिकारी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। जबकि शुरुआती गर्मी में ही बिजली कटौती ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह स्थिति तब है जब कई करोड़ रुपयों से अलग-अलग योजनाओं से पिछले पांच सालों से मरम्मत कार्य आदि किए जा रहे हैं। एक विद्युत उपकेंद्र में एक लाइनमैन तैनात है, ऐसे में पड़ने वाली भीषण गर्मी में बेहतर विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे ही संभव है। शहर की चौपट हुई विद्युत आपूर्ति के कारणों की तलाश आपके अपने समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ ने की तो हकीकत सामने आयी।

24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा करने वाले अधिकारियों ने छटनी के नाम पर लाइनमैन व गैंग की संख्या को कम दिया, जबकि हर वर्ष उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि के साथ विद्युत खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर होती जा रही है। होने वाले लोकल फॉल्ट आदि को सही करने के लिए एक बिजली घर पर केवल एक लाइनमैन व गैंग में केवल तीन सदस्य ही हैं। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए यह स्टॉफ नाकाफी है। इस समस्या को लेकर अवर अभियंता पिछली गर्मी की तरह चार माह के लिए अतिरिक्त स्टाफ रखने की मांग को पत्राचार भी कर चुके हैं। हालांकि इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नाम न छापने की शर्त पर एक अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी ने बताया कि स्टाफ कमी की जानकारी सभी अधिकारियों को हैं, लेकिन कोई इस पर सुनवाई नहीं हो रही। अब बिजली के पोलपर पर हम लोग तो चढ़ेंगे नहीं, ऐसे में कई फॉल्ट होने पर तमाम फोन एक साथ आने लगते हैं। उन्हें क्या जवाब दे इसलिए मजबूरन कई बार फोन स्विच ऑफ करना पड़ता है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।