
एक मुश्त समाधान योजना का मंडल के 15 लाख कनेक्शन धारकों को मिलेगा लाभ
Bareily News - - एक दिसंबर से तीन चरणों में लागू होगी योजना, लंबे समय से बिल जमा न करने वालों को मिलेगी राहत
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एक दिसंबर 2025 से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू हो रही है। एक, दो किलोवॉट के घरेलू व एक किलोवॉट के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पहली बार तीन चरणों की इस योजना में नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज पर 100 फीसदी और मूलधन पर 25 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। यदि उपभोक्ता किस्तों में बकाये का भुगतान करना चाहते हैं तो 500 व 750 रुपये प्रति माह उन्हें भुगतान करना होगा। मूलधन में भी उन्हें छूट मिलेगी। योजना का लाभ मंडल के 15 लाख कनेक्शन धारकों को मिलेगा।

मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन दो राघवेंद्र ने बताया कि योजना का लाभ एक व दो किलोवॉट के घरेलू उपभोक्ता जो नेवरपेड (जिन्होंने आज तक बिजली का बिल नहीं दिया) व एक किलोवॉट के वाणिज्यिक नेवरपेड उपभोक्ताओं को मिलेगा। योजना का लाभ 31 मार्च 2025 पहले तक बिल जमा नहीं किया उन्हें मिलेगा। उपभोक्ता प्रथम चरण एक से 31 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कराकर 30 दिन में पूरा भुगतान करते हैं तो 31 मार्च 2025 तक उनकी ब्याज में 100 फीसदी व मूल बकाए में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। द्वितीय चरण में ब्याज में 100 फीसदी व मूल धन में छूट का दायरा घटकर 20 फीसदी व तृतीय चरण में ब्याज में 100 फीसदी व मूल धन में 15 फीसदी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया यदि उपभोक्ता 750 रुपये मासिक किस्त व नियमित बिल का भुगतान करता है पंजीकरण तिथि तक ब्याज में 100 फीसदी छूट रहेगी। वहीं 10 फीसदी मूल बकाए में छूट रहेगी। 500 रुपये प्रति माह में 100 फीसदी ब्याज व पांच फीसदी मूल धन में छूट का प्रावधान रहेगा। इसमें उपभोक्ता को माह की 25 तारीख से पहले वर्तमान बिल व किस्त की धनराशि जमा करानी होगी। तीन बार किस्त बाउंस पर उपभोक्ता योजना से अयोग्य माना जाएगा। जिलेवार बकायेदार उपभोक्ताओं व बकाया धनराशि जिला - लांग टाइम अनपेड - कुल धनराशि करोड़ में बरेली - 211616 - 513.60 शाहजहांपुर - 161012 - 294.92 पीलीभीत - 174568 - 167.53 बदायूं -178334 - 258.30 जिला - नेवर पेड - कुल धनराशि करोड़ में बरेली - 157699 - 896.86 शाहजहांपुर - 221739 - 400.62 पीलीभीत - 240587 - 233.12 बदायूं -229574 - 328.02

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




