स्मार्ट मीटर समाधान कैंप में नही पहुंचे बिजली अफसर

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ---कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पहुंची महिलायें

स्मार्ट मीटर समाधान कैंप में नही पहुंचे बिजली अफसर

​आंवला। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर आ रहीं समस्याओं को लेकर महिलाओं ने बुधवार को महिलाओं ने एक्सीईएन को घेरा था, जिस पर गुरुवार को मोहल्ला नालापार में कैम्प लगाने का आश्वासन दिया गया था। मोहल्ले में उपभोक्ता काउंटर लगाकर अफसरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई बिजली अधिकारी नही पहुंचा। महिलाएं शिकायत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के कार्यालय पर पहुंचीं।बुधवार को मोहल्ला नालापार की महिलाओं ने जुलूस निकालकर पुरैना स्टैंड के समीप स्थित बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गुरुवार को नालापार मोहल्ले में विशेष कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं ने कैंप के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

जिसके बाद महिलायें और उपभोक्ता कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के कार्यालय पर पहुंची, लेकिन उस समय मंत्री भी बाहर गए हुए हैं। मायूस होकर महिलायें अपने घरों को वापस लौट आईं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।